लॉन्च हुई मर्सिडीज की लंबे व्हीलबेस वाली ई क्लास

मर्सिडीज बेंज इंडिया ने भारत में अपनी नई ई क्लास 2017 को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। ई 200 की कीमत 56.15 लाख रुपये एक्सशोरूम मुंबई तथा ई 350 डी की कीमत 69.47 लाख रुपये है।


पुरानी ई क्लास की तुलना में इसका व्हीलबेस अब 205 मिलीमीटर ज्यादा है इसके साथ ही इसमें ढेर सारे नए फीचर्स को कंपनी ने दिया है। पिछले दो दशक में मर्सिडीज ने भारत में 34 हजार ई क्लास कारें बेची हैं।
नई ई क्लास को दो इंजिन विकल्पों के साथ पेश किया गया है जिसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 3.0 लीटर वी 4 टर्बो डीजल इंजिन है। 350 डी 259 पीएस की शक्ति व 620 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है।
मर्क दावा कर रही है कि यह 6.2 सेकंड में 100 किमीप्रघं की गति पकड़ लेती है। इसमें 540 लीटर का बूट स्पेस है। पीछे बैठकर यात्री अपने हिसाब से अपनी सीट को खुद आगे पीछे कर सकता है।