लूट के बाद लड़की से बनवाया खाना, फिर गैंगरेप कर भाग गए लुटेरे
ग्वालियर. सिटी सेंटर के महलगांव में 4 हथियारबंद बदमाशों ने पिता व भाई को पिस्टल की नोंक पर लेकर पहले लूटपाट की। इसी दौरान 15 साल की बेटी नजर आई तो बदमाशों ने उससे खाना बनवा कर खाया, फिर जाते-जाते गैंगरेप कर फरार हो गए। वारदात से इलाके में दहशत छा गई, सूचना मिलते ही DIG, SP व ASP समेत अफसर और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये है मामला…
– शहर की महलगांव कॉलोनी में 3 अगस्त को ही किराए के मकान में रहने आए परिवार के मुखिया ने बताया कि रविवार तड़के बदमाशों ने पहले दरवाजा ठोका और कहा कि उन्हें खाना खिला दो।
-दहशत में आए परिवार ने खिड़की से देखा तो बाहर 4 बदमाश थे, जिनके मुंह कपड़े से बंधे थे. उनमें से दो के पास कट्टे थे।
– दरवाजा नहीं खोला तो बदमाशों ने लात मार कर दरवाजा तोड़ा, और पिता व 9-10 साल के बेटे को कट्टे की नोंक पर ले लिया। बदमाशों ने पहले घर में मिले जेवर व 2.5 हजार की नगदी लूटी।
– दरवाजा नहीं खोला तो बदमाशों ने लात मार कर दरवाजा तोड़ा, और पिता व 9-10 साल के बेटे को कट्टे की नोंक पर ले लिया। बदमाशों ने पहले घर में मिले जेवर व 2.5 हजार की नगदी लूटी।
खाने के बाद गैंगरेप किया
-इसके बाद 15 साल की बेटी से कहा कि वह खाना बनाए। खाना खाने के बाद बदमाशों ने उसके साथ गैंगरेप किया और फरार हो गए। घर में घुस कर लूट और गैंगरेप की वारदात की जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत फैल गई।
– बदमाशों के जाने के बाद परिवार दहशत में घर से बाहर ही नहीं निकल सका। आखिरकार हिम्मत जुटा कर परिवार के मुखिया ने रविवार दोपहर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीआईजी,एसपी व एएसपी खुद छानबीन के लिए मौके पर पहुंचे।

अलमारी पर मिले फिंगर प्रिंट
– वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट जीएस तिवारी को सूचना दी। उन्होंने अपनी टीम भेजी और टीम को अलमारी पर कुछ फिंगर प्रिंट मिले हैं। पुलिस अब यह चेक करेगी कि यह फिंगर प्रिंट किसके हैं।
3 अगस्त को ही शिफ्ट हुआ है परिवार
– फरियादी ने बताया कि उनका परिवार 3 अगस्त को ही महलगांव में किराए के मकान में शिफ्ट हुआ है। इससे पहले वे किलागेट पर रह रहे थे।
– हाल ही में आए परिवार को बदमाशों ने टारगेट भी कर लिया, जबकि परिवार हाई-प्रोफाइल भी नहीं है।
– हाल ही में आए परिवार को बदमाशों ने टारगेट भी कर लिया, जबकि परिवार हाई-प्रोफाइल भी नहीं है।