लुटती रही बेटी की इज्जत, मां नहीं कर पाई कुछ

अपराध के किस्से सभी को हैरान करते हैं. ऐसे में जो मामला हाल ही में सामने आया है वह मेरठ का है. जी हाँ, मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसे सुनने के बाद सभी के होश उड़ गए हैं. इस मामले में पीड़िता का आरोप है कि ”रिपोर्ट दर्ज होने के पांच दिन बावजूद भी पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रही है.” वहीं इस मामले में एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

वहीं मिली खबरों के मुताबिक लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की निवासी विवाहिता के अनुसार उसकी शादी हरियाणा में हुई है और महिला ने बताया कि पांच दिन पहले उसकी ममेरी बहन का नंदोई अमजद उसकी ससुराल पहुंचा. वहीं इस मामले में आगे महिला ने बताया कि ”अमजद ने उसकी ससुराल वालों से कहा कि महिला को उसका पिता मायके बुला रहा है. जिसके बाद मायके वालों ने यकीन करके महिला को अमजद के साथ भेज दिया.

अमजद ने उसके मायके में उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान पीड़िता की दिव्यांग मां भी हाथ-पैर पटकती रह गई. उसने आरोपी के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने अब तक उसके 164 के बयान भी दर्ज नहीं कराए हैं. क्षेत्र में खुला घूम रहा आरोपी उन पर समझौते का दबाव बना रहा है.” वहीं इस मामले में बीते मंगलवार को शिकायत मिलने पर एसएसपी अजय साहनी ने थाना पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए है.

Back to top button