‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ की एक्ट्रेस का चौकाने वाला खुलासा

फिल्म ‘द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में प्रिंयका गांधी कर किरदार निभा चुकी आहाना कुमरा ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ के सेट पर हुई एक घटना के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि लिपस्टिक अंडर माई बुर्का की शूटिंग पर एक सेक्स सीन शूट के दौरान सेट पर पर मौजूद प्रकाश झा ने कुछ ऐसा कमेंट किया जिसके बाद मै अहसज हो गई थी। एक्ट्रेस के मुताबिक प्रकाश झा से इस तरह का कमेंट सुन वो काफी हैरान हुईं।

lipstick under my burkha actress,aahana kumra reaveled,prakash jha comment,on her bold scene,aahana kumra,aahna kumra,lipstick under my burkha,prakash jha,me too,entertainment,bollywood ,अहाना कुमरा, लिपस्टिक अंडर माय बुर्का, प्रकाश झा,बॉलीवुड की खबरे अब हिंदी में

आहाना ने बताया कि सीन को लेकर प्रकाश झा के कॉमेंट को सुनकर उन्हें इतना अजीब लगा कि उन्होंने फिल्म की डायरेक्टर अलंकृता श्रीवास्तव से सवाल किया कि आखिर प्रकाश झा वहां क्यों हैं और उन्हें उनकी बात क्यों सुनना चाहिए, वह सिर्फ फिल्म के प्रड्यूसर हैं। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि मैं उनकी इज्जत करती हूं लेकिन वो सिर्फ फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

https://www.instagram.com/p/BxZru-dAu1V/?utm_source=ig_embed

उन्होंने बताया कि मेरी बात सुनने के बाद डायरेक्टर अलंकृता प्रकाश झा से अनुरोध किया कि वो वहां से चले जाए। प्रकाश झा भी समझ चुके थे कि मैं उनकी वजह से असहज हो रही हूं। जिसके बाद बिना कुछ कहे वो वहां से चले गए। बता दें कि इस फिल्म को एकता कपूर ने प्रेजेंट किया था। बता दें कि, ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ के बोल्ड कॉन्टेंट के कारण इस फिल्म की काफी आलोचना की गई थी। हालांकि क्रिटिक्स ने फिल्म की स्टोरीलाइन के साथ ही इसके किरदारों की तारीफ की थी। आहाना कुमरा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस रणबीर कपूर स्टारर फिल्म शमशेरा में भी नजर आएंगी।

https://www.instagram.com/p/Bxba50RA1Yb/?utm_source=ig_embed

Back to top button