लाॅकडाउन में आतंकियों की नापाक हरकत, सुरक्षाबलों ने मौके पर ही किया ढेर
नई दिल्ली। पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस जैसी महामारी से जूझ रहा है। इसके बाद भी आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में एक बार आतंकियों के मंसूबों पर सुरक्षाबलों ने पानी फेर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुलगाम सेक्टर के मनगोरी इलाके में हमले की फिराक में बैठे दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। बताया जा रहा है कि इनमें एक आतंकी मौके से फरार हो गया है। हालांकि सुरक्षाबलों द्वारा उसकी घेराबंदी की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षाबलों को कुलगाम सेक्टर के मनगोरी इलाके के एक घर में आतंकियों के छिपे होने लगी। जब सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से मुठभेड़ में सेना ने दो दहशतगर्दों को मार गिराया। बताया जा रहा है कि अभी एक-दो आतंकी और छिपे हुुए हैं, इनमें से एक मौके से फरार हो गया है। खुफिया जानकारी के आधार पर उन्होंने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया।





