लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार ,सेंसेक्स 90 अंक और चढ़ा

शेयर बाजार में मोदी सरकार के नए वित्त मंत्री को लेकर शुक्रवार सुबह से ही कयासबाजी शुरू हो गई। इसे लेकर निवेशकों में भी उत्साह दिखा और कारोबार के कुछ ही समय बाद सेंसेक्स एक बार फिर 40 हजार के आंकड़े को पार कर गया। हालांकि, वित्त मंत्री के रूप में अनुमान से परे निर्मला सीतारमण का नाम सामने आते ही निवेशकों में खलबली मच गई और बाजार में भारी गिरावट दिखी। 

निवेशकों को सुबह से ही वित्त मंत्री के रूप मेें पीयूष गोयल या अमित शाह के नाम का खुलासा होने की उम्मीद थी। इसी उत्साह में बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में जमकर खरीदारी हुई। कारोबार के दौरान 11.40 बजे सेंसेक्स और निफ्टी दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।

इस दौरान सेंसेक्स ने 40,122 और निफ्टी ने 12,039 का आंकड़ा छुआ। लेकिन जैसे ही वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण के नाम का खुलासा हुआ, निवेशकों में अनिश्चितता आ गई और उन्होंने मुनाफावसूली शुरू कर दी। इससे सेंसेक्स अचानक 700 अंकों से ज्यादा लुढ़क गया। बाद में इसमें सुधार आया और सेंसेक्स 118 अंकों की गिरावट के साथ 39,714 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 23 अंक गिरकर 11,923 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों को सुधार की उम्मीद

यस सिक्योरिटीज के प्रमुख शोधकर्ता अमर अंबानी का कहना है कि वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतामरण की नियुक्ति बेहतरीन फैसला है। आर्थिक क्षेत्र में उनकी समझ और मजबूत इरादों से भविष्य में बाजार को बड़े सुधार की उम्मीद है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रवक्ता और रक्षा मंत्री के तौर पर मजबूत इरादे दिखाए हैं और आर्थिक क्षेत्र में भी इसी तरह के फैसलों का अनुमान है। उनकी यही छवि भविष्य में बाजार को स्थायित्व देगा और नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

इन कारकों ने भी डाला असर

  • -वैश्विक बाजार में क्रूड के दाम करीब 4 फीसदी तक गिर गए।
  • -विदेशी निवेशकों ने बृहस्पतिवार को इक्विटी बाजार में 1,664 करोड़ रुपये डाले थे।
  • -सरकार की ओर से जीडीपी के आंकड़े जारी होने से पहले निवेशकों में सतर्कता रही।

सरकार पर रही बाजार की निगाह

समय                सेंसेक्स
9.30 बजे          39,999
9.55                40,103
11.40              40,122
12.10              39,374
3.40                39,714
दिनभर के कारोबार के बाद शुक्रवार को टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, टीसीएस, आईओसी और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें जी एंटरटेनमेंट, यस बैंक, आईटीसी, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और वेदांता के स्टॉक्स शामिल हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को आईटी  और एनर्जी हरे निशान पर बंद हुए। वहीं फार्मा, इंफ्रा, पीएसयू बैंक, ऑटो और मेटल लाल निशान पर बंद हुए। 

जोरदार तेजी के साथ हुई थी बाजार की शुरुआत

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 237.12 अंकों की बढ़त के साथ 40069.09 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 12000 के पार खुला था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 74.40 अंकों की बढ़त के साथ 120020.60 के स्तर पर खुला था। 

वायदा कारोबार में सोने का भाव तेज

वैश्विक स्तर पर स्थिर रुख के चलते सटोरियों के सौदे बढ़ाए जाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोना 143 रुपये बढ़कर 31,952 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर जून महीने की डिलीवरी वाला सोना 143 रुपये यानी 0.45 फीसदी बढ़कर 31,952 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। इसमें 1,870 लॉट का कारोबार हुआ। 

बाजार सूत्रों ने कहा कि प्रतिभागियों के सौदे बढ़ाने से वायदा कारोबार में सोना तेजी में रहा। न्यूयॉर्क में सोना 0.51 फीसदी बढ़कर 1,299 डॉलर प्रति औंस हो गया

Back to top button