लालू यादव ने साक्षी महाराज को बोला ‘आवारा’

बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज के हाल ही में दिए गए विवादित बयान पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की है। लालू प्रसाद यादव ने कहा साक्षी महाराज को गुडा ऐक्ट के तहत गिरफ्तार करके जेल भेज देना चाहिए। लालू ने साक्षी महाराज पर आरोप लगाया कि वो आगे हमेशा ही सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने का काम करते हैं। लालू प्रसाद यादव ने साक्षी महाराज के लिए कहा कि वो  महाराज कोई संत नहीं बल्कि आवारा आदमी हैं।

साक्षी महाराज ने हाल ही में एक और विवादित बयान दिया था। मेरठ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए साक्षी महाराज ने जनसंख्या बढ़ोतरी पर बोलते हुए एक विशेष समुदाय पर निशाना साधा था। साक्षी महाराज ने कहा था कि जनसंख्या में बढ़ोतरी उस समुदाय की वजह से हो रही है, जिसमें चार बीवियां रखी जाती हैं और 40 बच्चे पैदा किए जाते हैं। उन्होंने मुस्लिम समुदाय का नाम लिया नहीं लेकिन ज़ाहिर था उनका निशाना कहां है। उन्होंने कहा था, “जनसंख्या में बढ़ोतरी हिंदुओं की वजह से नहीं हो रही है।”

गौरतलब है कि इस विवादित बयान को लेकर साक्षी महाराज के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है। आईपीसी की धारा 298 और अन्य के तहत केस दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग ने भी इस बयान को लेकर मेरठ के जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। हालांकि बीजेपी ने साक्षी महाराज के इस बयान से खुदको अलग कर लिया है। बीजेपी का कहना है कि साक्षी महाराज ने जो कहा वो उनका निजी बयान है।

Back to top button