लव मैरिज से परेशान एक युवक ने काट डाली रेल की पटरियां, पूरी खबर पढ़कर रेलवे के उड़ गए होश..

उत्तर प्रदेश के मऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने इसलिए रेल की पटरियां काट डाली क्योंकि वह अपनी Love Marriage होने के बाद से परेशान था। रेलवे ट्रैक को काटने के बाद आरोपी युवक ने वहां धमकी भरा लैटर भी छोड़ा जो पटरी के आसपास बिखरा मिला। इस लैटर में पत्नी को मायके नहीं भेजे जाने की सूरत में उसने बड़ा नुकसान करने की चेतावनी दी है। हैरानी वाली बात यह है कि जिस शख्स ने रेल की पटरी काटने की घटना को अंजाम दिया उसने लव मैरिज की हुई है। धमकी भरे लैटर में पत्नी के मायके वालों को 50 करोड़ रुपए 2 दिन में देने की भी मांग की गई है। ऐसा ना करने की सूरत में उसने बड़ा नुकसान करने की धमकी दी है।
घटना यूपी के मऊ के रतनपुरा रेलवे स्टेशन के नजदीक की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां रेलवे के कर्मचारियों को रेल पटरी कटी होने की जानकारी मिली थी, जब टीम मौके पर पहुंची तो वहां रेल पटरी कटे होने के साथ ही कुछ कागज के टुकड़े भी बिखरे हुए पड़े थे। जब उन्हें पढ़ा गया तो मामले का खुलासा हुआ।
प्रपोज करने के 5 दिन बाद गर्लफ्रेंड को मारी गोली, मामला जानकर पुलिस भी हुई हैरान…
इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शख्स के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, वहीं एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि पुलिस की एक टीम इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
बता दें कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ ही अन्य गंभीर धाराओं में पुलिस ने आरोप तय किए हैं।





