लव-जेहाद जांच के लिए बनेगी स्पेशल टीम, 2 साल में हुए मामलों को खंगालेगी टीम
कानपुर। पिछले दिनों अचानक लव-जेहाद के आधा दर्जन मामलें आने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह से हरकत में आ गया है। सबसे अधिक चौकानें वाली बात यह है कि उपरोक्त सभी घटनाओं में सभी लडकें जूही लाल कालोनी के रहने वाले है। जिस कारण टीम का पहला टारगेट किदवई नगर थाना क्षेत्र का यह एरिया है। स्पेशल टीम बनाने का प्रभार अब सी.ओ गोविंदनगर विकास कुमार पांडेय को सौंपा गया है।
सी.ओ ने बताया कि स्पेशल जांच टीम का गठन कर लिया गया है। टीम में जांच के लिए तीन इस्पेक्टर, दो सब इस्पेक्टर, पिंक चैकी प्रभारी, महिला सिपाहियों सहित आधा दर्जन तेजतर्रार अधिकारियों को लगाया गया हैं। टीम का पहला बड़ा काम पिछले दो सालों में हुए लव-जेहाद के समस्त मामलों की बरीकी से जांच करना है। साथ ही यह जानने का प्रयास भी करना कि समस्त घटनाक्रम किसी संगठित गिरोह द्वारा तो नहीं किया जा रहा।
ये भी पढ़ें- कानपुर हाईवे पर हरियाणा की 450 पेटी शराब पुलिस ने पकड़ी, आरोपी फरार
इसके अलावा गहन छानबीन के क्रम में ये भी देखा जायेगा कि लव-जेहाद वाली घटनाओं में जो भी लड़के नामित हुए है उनकी पारिवारिक आर्थिक स्थिति क्या है। कहीं ऐसा तो नहीं की कोई इन बच्चों की आर्थिक परेशानी का लाभ उठाकर उन्हें पैसे की मदद करके इस तरह के कामों के लिए इस्तेमाल कर रहा है। पांडेय ने बताया कि टीम ने अपना काम चालू कर दिया है। अभी जितनी भी इस तरह की घटनाएं हुई है उनका डाटा बेस एकत्र करने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। टीम जल्द ही सभी घटनाओं की गंभीरता से पड़ताल करके लव या जेहाद इन शब्दों को वास्तविकता खोल देगी।
The post लव-जेहाद जांच के लिए बनेगी स्पेशल टीम, 2 साल में हुए मामलों को खंगालेगी टीम appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





