लद्दाख में नए दौर की शुरुआत: वीके सक्सेना होंगे नए उपराज्यपाल

लद्दाख के नए उपराज्यपाल वीके सक्सेना 13 मार्च को शपथ लेंगे। इसी बीच कविंद्र गुप्ता हिमाचल प्रदेश के नए एलजी बने हैं और 10 मार्च को शपथ लेंगे।
लद्दाख के नव नियुक्त उपराज्यपाल वीके सक्सेना आगामी 13 मार्च को शपथ लेंगे। इसके लिए लोकभवन में एक कार्यक्रम रखा गया है। सक्सेना इससे पूर्व दिल्ली के उपराज्यपाल थे। उधर, लद्दाख के उपराज्यपाल रहे कविंद्र गुप्ता हिमाचल प्रदेश का नया एलजी बनाया गया है।
वे इसी 10 मार्च को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। इसके लिए हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित लोकभवन में दोपहर पौने 12 बजे समारोह रखा गया है। बीती पांच मार्च को कविंद्र गुप्ता की जगह वीके सक्सेना को लद्दाख का एलजी नियुक्त किया गया था। इसी दिन केंद्र की ओर से कविंद्र गुप्ता को शिव प्रताप शुक्ल की जगह हिमाचल प्रदेश का उप-राज्यपाल बनाने की घोषणा की गई।





