लड़ाई करने से बढ़ता है प्यार, आप खुद ही जान लीजिए

मम्मी-पापा के बीच अक्सर ही छोटी-मोटी बातों को लेकर नोक-झोंक हो जाती है। फिर जब उनसे पूछो कि इतना झगड़ते क्यों हो, तो हमेशा यही जवाब मिलता है कि “अरे झगड़ने से ही तो प्यार बढ़ता है।” बचपन से मैं यह लाइन सुनती चली आ रही हूं। मगर आज तक समझ नहीं पाई। आखिर ऐसा कैसे हो सकता है।लड़ाई करने से बढ़ता है प्यार

आपने भी अपने आसपास लवर्स, पति-पत्नी आदि को झगड़ते देखा होगा। आपके मन में भी यह सवाल उठा होगा। ऐसे कपल्स को लगातार झगड़ते हुई भी साथ में वक्त बिताते देख यह भरोसा तो हो गया था कि ऐसा बिल्कुल नहीं है कि दोनों के बीच प्यार नहीं है। मगर हां, क्या झगड़े से ही प्यार बढ़ता है। यह जरूर एक सवाल है।

अब कोई दावा तो कर नहीं सकता कि ऐसा ही है या फिर ऐसा नहीं है। सो मैंने भी कुछ बातों पर ध्यान देना शुरू किया। कुछ बिंदुओं पर गौर किया। ताकि जान सकूं कि आखिर वो क्या बातें हैं जो कपल्स के रिश्ते को खास बनाती है। लड़ाई-झगड़े के बाद भी प्यार बनाए रखती है।लड़ाई करने से बढ़ता है प्यार

ऐसे ही कुछ बातों को जानने के लिए हमने तैयार की है ये स्टोरी।

हल्का होता है दिल

गुस्सा और शिकायत करना तो मानव स्वभाव है। आप यदि मन की बात मन में ही रखेंगे तो घुटन ही होगी। ऐसे में यदि आप नाराजगी जाहिर कर देते हैं तो इससे थोड़ी बहस जरूर होगी मगर हां यह गलत नहीं होगा। गुस्सा दिल में न रखते हुए सभी को बता देना अच्छा ही होता है।

रिश्ते पर बढ़ता है विश्वास

अधिकतर मामलों में झगड़े ही ब्रेकअप का कारण बनते हैं। यदि आप अपने झगड़े को हल कर लें तो एक बार फिर से रिश्ता शुरू हो सकता है। आपका विश्वास भी बढ़ता है कि मुश्किल दौर में भी आपका रिश्ता बना हुआ है।

आपको समझने लगता है पार्टनर

 

किसी भी रिश्ते में समय के साथ ही समझ बढ़ती है। जब आप अपने आप को अच्छे से एक्सप्रेस करते हैं तो उसे आपकी पसंद, नापसंद और सोच के बारे में पता चलता है। इस दौरान आप उसके साथ व्यवहार करने का तरीका भी समझ लेते हैं।

बढ़ती है आत्मीयता

जब आप एक-दूसरे की अच्छाइयों और बुराइयों को समझने लगते हैं तो आप रिश्ते को स्वीकार करने लगते हैं। ऐसे में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ना वाजिब है।

बनते हो समझदार

यदि आप झगड़े के बाद विश्लेषण करते हैं तो आपको समझ आता है कि यह बहस कितनी सही और जायज थी। ऐसे में ही आप शांत रहना और परिस्थितियों का सामना करना सीखते हैं। बाद में आप झगड़ना बंद कर देते हैं।

बढ़ती है समझ

लडकियों के लिये फिर से वर्जिन होने का तरीका है आसान, जानें कैसे..

जब दो लोग साथ में खुश होते हैं तो सबकुछ ठीक रहता है। मगर जब कभी झगड़ा हो जाता है। आपकी बातचीत बंद हो जाती है। आप एक-दूसरे से दूर हो जाते हैं। तब आपको एक-दूसरे की अहमियत पता लगती है।

गलतफहमी होती है दूर

जब कभी भी आप गुस्सा करते हैं तो आपके मन की बात सामने वाले को पता भी लगती है। मनमुटाव दूर होने की संभावनाएं बढ़ती है। चुप रहने से तो अच्छा ही है। वैसे भी सामने वाला बिना कुछ कहे तो समझने से रहा।

खामोशी मार देती है रिश्ता

 

कई बार लोग केवल इसलिए खामोश रहते हैं कि उनके बोलने से झगड़ा हो सकता है। मगर यह सही नहीं है। आपकी चुप्पी आपके रिश्ते को कमजोर करती है। पार्टनर को भी यह ठीक नहीं लगता।

सकारात्मक रहें

अब झगड़ने को लेकर इतनी सारी बातें बता दी हैं तो ऐसा भी मत करना कि बस लड़ते रहो। यह तभी तक सही है जब तक इरादा सकारात्मक हो। आपके रिश्ते को बेहतर बनाए। वैसे तो कोशिश कीजिए कि झगड़ना ही ना पड़े।

 
Back to top button