लड़कियां जब करती हैं अपने ब्वॉयफ्रेंड को मिस तो करती हैं ये सब काम

जब दो लोग आपस में प्यार करते हैं तो उनकी दुनिया एक-दूसरे के आसपास ही सिमट कर रह जाती है। मगर किसी कारण से अगर वो एक-दूसरे से दूर हैं तो दोनों बहुत मिस करते हैं। मिलने को लेकर दोनों के मन में इच्छाएं जागृत रहती हैं। पर क्या आपको पता है कि जब लड़कियां अपने ब्वायफ्रेंड को मिस करती हैं तो क्या करती हैं। दरअसल, जब लड़कियां प्यार में पड़ती हैं तो उनका पूरा दिन उनके ब्वॉयफ्रेंड के इर्द-गिर्द ही घूमता रहता है और जब उनका रिलेशनशिप लॉन्ग डिस्टेंस हो तब तो वो दिन भर अपने ब्वॉयफ्रेंड के ही सपने बुनती रहती हैं। यहां जानिए जब लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड को मिस करती हैं तो क्या करती हैं।लड़कियां जब करती हैं अपने ब्वॉयफ्रेंड को मिस तो करती हैं ये सब काम

पार्टनर से दूर होने पर लड़कियां उनकी जासूसी करने लगती हैं। वो सोशल मीडिया पर ब्वॉयफ्रेंड का प्रोफाइल देखने लगती हैं और हर घंटे उनका स्टेटस चेक करती रहती हैं। उनके पोस्ट से लेकर कमेंट्स तक पढ़ती रहती हैं। इसके अलावा वो हर घंटे-दो घंटे बाद फोन करती रहती हैं कि वो अभी क्या कर रहा है, किसके साथ है और कहां है।

जब लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड को मिस करती हैं तो वो अपने पार्टनर के पसंद का गाना सुनना पसंद करती हैं, जिससे उन्हें खुशी मिलती हैं। इतना ही नहीं वह पार्टनर के दिए हुए गिफ्ट्स को भी बार-बार देखती रहती हैं। जब भी लड़की कोई रोमांटिक मूवी देखती है तो उस तस्वीर में अपने ब्वॉयफ्रेंड को सोचने लगती हैं। खुद को अपने ब्वॉयफ्रेंड की बाहों में होने का एहसास करने लगती हैं।

अगर पॉसिबल होता है तो लड़कियां ब्वॉयफ्रेंड को मिस करने पर उनसे फोन पर घंटों बातें कर लेती हैं। ऐसा करने से उन्हें ये फीलिंग नहीं आती कि वह अपने पार्टनर से दूर हैं। अपने पार्टनर को मिस करते वक्त लड़कियां उनकी फोटो को घंटों तक निहारती रहती हैं। इससे उन्हें पार्टनर की दूरी का अहसास कम लगता है।

पार्टनर से दूर होने पर लड़कियां रोमांटिक मूवी देखने लग जाती है। दरअसल, रोमांटिक मूवी देखकर वह खुद को अपने ब्वॉयफ्रेंड की बाहों में होने का अहसास करने लगती है।

Back to top button