लगातार छठवें दिन आम आदमी को राहत, कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम

लगातार छठवें दिन आम आदमी को राहत मिली है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार (11 फरवरी) को भी कमी की कई है।  पेट्रोल के दाम में 17 पैसे और डीजल के दाम में 22 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती कर दी है. मंगलवार को दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 17 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है।

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के मुताबिक 6 फरवरी 2020 को दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai), कोलकाता (Kolkata) और चेन्नई (Chennai) में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीजल (रुपये/लीटर)
दिल्ली 71.94 64.87
मुंबई 77.6 67.98
कोलकाता 74.58 67.19
चेन्नई 74.73 68.50

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

यह भी पढ़ें: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज 10 ग्राम Gold का भाव

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल  और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

Back to top button