लगातार चौथे दिन सोने के दाम में आई गिरावट, इंदौर, पटना, लखनऊ, कानपुर…में क्या है कीमत?

सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। 22 अगस्त को सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई। वहीं चांदी में भी हल्की गिरावट देखी गई है। अगर आप गोल्ड खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो अभी आपके लिए अच्छा मौका है। आइए जानते हैं कि आज 22 अगस्त को आपके शहर में सोने और चांदी के क्या दाम है?
सोने के दाम में लगातार गिरावट जारी है। 22 अगस्त को भी सोने की कीमत में हल्की गिरावट देखी गई है। वहीं चांदी में भी आज गिरावट आई है। सबसे पहले जानते हैं कि आज सोने और चांदी की क्या कीमत है। इसके साथ ही आपके शहर में क्या दाम है?
Gold Price कितना है?
सुबह 11 बजे के आसपास 24 कैरेट सोने का भाव 98,995 रुपये चल रहा है। इसमें अभी 40 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इसने 98,855 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 98,995 रुपये का हाई रिकॉर्ड भी बनाया है।
IBJA में 24 कैरेट सोने का दाम 98,966 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 98,570 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 90,653 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये दर्ज किया है। हालांकि ये दाम क्लोजिंग समय के है।
Silver Price में कितना हुआ बदलाव?
एमसीएक्स में अभी 1 किलो चांदी की कीमत 113,631 रुपये चल रहा है। इसमें 75 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी ने अब तक 113,513 रुपये पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 113,790 रुपये पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।
IBJA में 1 किलों चांदी की कीमत 112,939 रुपये दर्ज की गई है। ये भी 21 अगस्त के क्लोजिंग के समय की कीमत है।
आपके शहर में क्या है कीमत?

आज 22 अगस्त को रायपुर में 1 किलो चांदी की कीम 112,960 रुपये है। वहीं पटना में आज सोने के दाम सबसे सस्ते हैं।





