लखीमपुर खीरी: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी। शहर में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ मंगलवार देर शाम सदर कोतवाली पुलिस ने किया। जहां से पुलिस ने कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया। जिन पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के मोहल्ला गंगोत्री नगर में एक सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि शहर के मोहल्ला गंगोत्री नगर में कुछ लोगों द्वारा सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। जिससे मोहल्ले वाले भी बहुत परेशान हैं। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला थाना इंचार्ज सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया।
ये भी पढ़ें- यूपी में पूरी तरह से लॉकडाउन खत्म, रविवार को भी खुलेंगे बाजार
इस मौके पर पहुंची पुलिस को देख सेक्स रैकेट चला रहे लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि पुलिस की इस छापेमारी में पांच युवक पांच युवतियों को हिरासत में लिया गया। सभी आपत्तिजनक हालत में मिले सभी माफी तलाफ़ी करने लगे। पुलिस पकड़े हुए सभी लोगों को थाने ले आई जहां सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद आया सुशांत की बहन का रिएक्शन
वहीं इस मामले में जब सीओ सिटी संजय नाथ तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुखबिर द्वारा सेक्स रैकेट की सूचना मिली थी। इसमें पांच युवक और पांच युवतियों की गिरफ्तारी की गई है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में भी ऐसे लोगों पर कार्यवाही होती रहेगी।
The post लखीमपुर खीरी: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





