लखनऊ हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर आज मनाया जायेगा तम्बाकू निषेध दिवस

आइये विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर सभी
को तम्बाकू सेवन से रोकने का प्रयास करें ताकि
समाज को तम्बाकू के जहर से मुक्त किया जा सके।

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन परिसर में एलएमआरसी की ओर से शुक्रवार को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य तंबाकू के सेवन से होने वाले हानिकारक प्रभवों पर प्रकाश डालना है। लोगों से तंबाकू का सेवन न करने की अपील की जाएगी। कार्यक्रम का शुभारम्भ अपराह्न दो होगा। इस मौके पर केजीएमयू के प्रोफेसर संतोष कुमार तथा प्रोफेसर आरएएस कुशवाहा मुख्य अतिथि होंगे। वह तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभवो से लोगों को अवगत कराएंगे। साथ ही संस्थाओं से जुड़े बच्चे भी मेट्रो ट्रेन में लोगों से तंबाकू, सिगरेट आदि का उपयोग न करने की अपील करेंगे।






