लखनऊ से रोडवेज की परीक्षा स्पेशल बसों का संचालन शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम ने रविवार को आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए रेलवे की तर्ज पर आज से परीक्षा स्पेशल बसों का संचालन शुरू कर दिया है। ये बसें आलमबाग बस टर्मिनल से दिल्ली, प्रयागराज, वाराणसी, अलीगढ़ और आगरा आदि शहरों के लिए चलाई जा रही हैं।

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि रविवार को होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए रेलवे की तर्ज पर परीक्षा स्पेशल बसों का संचालन शनिवार सुबह 08 बजे से शुरू कर दिया गया है। ये बसें लखनऊ के आलमबाग बस टर्मिनल से दिल्ली, वाराणसी, प्रतापगढ़, रायबरेली, आगरा, झांसी, अलीगढ़ आदि शहरों के लिए चलाई जा रही हैं।
क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि रविवार को परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षार्थियों के लिए साधारण और वातानुकूलित बसों की अतिरिक्त सेवाएं भी शुरू की जाएंगी। ये बसें परीक्षार्थियों को रात 12 बजे तक मिलेंगी। न्यूनतम 25 परीक्षार्थी होने पर रोडवेज बसें अपने गंतव्य की ओर रवाना हो जाएंगी। परीक्षार्थी बसों की जानकारी के लिए परिवहन निगम के 9415049544 पर भी फोन कर सकते हैं।
The post लखनऊ से रोडवेज की परीक्षा स्पेशल बसों का संचालन शुरू appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button