लखनऊ : लोहिया अस्‍पताल में महिला की मौत के बाद हंगामा, डॉक्‍टरों पर मारपीट का आरोप

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोहिया अस्‍पताल में एक महिला की मौत के बाद गुस्‍साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्‍पताल प्रशासन पर लापरवाही और मारपीट के आरोप लगाए हैं।
जानकारी के मुताबिक, दिल की बीमारी से जूझ रही महिला इलाज के लिए सुल्तानपुर से आई थी। तबीयत बिगड़ने के बाद शनिवार देर रात महिला को लोहिया अस्पताल लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि पहले तो घंटों तक अस्पताल में कोई इलाज नहीं मिला, मिन्नतों के बाद डॉक्टर ने महिला को इंजेक्शन लगाया तो उसकी मौत हो गई।
Also Read : रायबरेली डीएम के बेतुके बोल, सीएमओ से कहा- ‘गधे कहीं के, खाल खींचकर जमीन में गाड़ दूंगा’
मृत महिला के बेटे के मुताबिक, जब उसने अपनी मां की मृत्यु का कारण पूछा तो लखनऊ के लोहिया अस्‍पताल डॉक्टरों के और अस्पताल कर्मियों ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों की बदतमीजी से गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया।
वहीं इसकी सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत करवाया। हालांकि एहतियात के तौर पर अस्पताल में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं कथित तौर पर लापरवाही से मौत और परिजनों से मारपीट के मामले में फिलहाल राम मनोहर लोहिया अस्पताल प्रशासन चुप्पी साधे हुए है।
The post लखनऊ : लोहिया अस्‍पताल में महिला की मौत के बाद हंगामा, डॉक्‍टरों पर मारपीट का आरोप appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button