लखनऊ में दो पेट्रोल पंपों पर पकड़ी गई तेल की चोरी, चिप का कर रहे थे इस्तेमाल

यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल पंपों पर चिप से चोरी बड़ी कार्रवाइयों के बाद भी नहीं रुक रही। संयुक्त जांच टीमों ने रविवार को दूसरे दिन भी 20 और पेट्रोल पंपों पर छापे मारे। इस दौरान दो पम्पों पर मशीन में चिप लगाकर तेल की चोरी पकड़ी गई। मोहनलालगंज और हजरतगंज में पेट्रोल पम्पों पर चोरी पकड़ी गई।
हजरतगंज स्थित रंजन सर्विस स्टेशन में दो-दो नोजल की पल्सर प्लेट में छेड़छाड़ पाई गई। इसके अलावा एक नोजल की पल्सर प्लेट में चिप मिली। इस पम्प की तीन मशीनें सीज की गई हैं।मोहनलालगंज में डीजल वाली मशीन की पल्सर प्लेट में चिप लगी मिली है। चिप बरामद करने के बाद इनको तेल कंपनी की प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया गया है। साथ ही डिस्पेंसिंग यूनिट भी सीज कर दी गई हैं।
मोहनलालगंज में पहुंची टीम को सिसेंडी स्थित एचपीसीएल के मान फिलिंग स्टेशन में चिप लगी मिली। एसडीएम संतोष सिंह ने कर्मचारियों से चिप के रिमोट की जानकारी मांगी तो उन लोगों ने बात टाल दी। चिप के जरिए नोजल से डीजल कम मात्र में निकलता था और मशीन में मीटर पूरा चलता दिखता।
अभी-अभी: इस शहर में हुआ बड़ा हादसा, दहल गया पूरा देश…
रविवार को जिला प्रशासन, बांट माप विज्ञान विभाग, मशीन निर्माता कंपनी, तेल कंपनियों की 10 संयुक्त टीमों ने छापेमारी की। एडीएम सिविल सप्लाई आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने तलवार पेट्रोल पम्प, अवध ऑटोमाबाइल व राजगंगा ऑटोमाबाइल की जांच की।





