लखनऊ: पेट्रोल पम्प पर युवक को सिक्का देना पड़ा भारी, कर्मचारियों ने जमकर पीटा

राजधानी लखनऊ स्थित पुरनिया पेट्रोल पम्प पर युवक को सिक्का देना भारी पड़ गया। जहां पेट्रोल पम्प कर्मचारियों ने एक युवक को जमकर धूलाई कर दी। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर युवक ने सिक्का दिया जिसपर बौखलाए कर्मचारी ने मारपीट कर दी। इस हंगामे के कारण पेट्रोल पंप के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक चले हंगामे के बाद मामला शांत हुआ।
ये भी पढ़ें- यूपी: कुशीनगर में हत्या के आरोपी को भीड़ ने पीट पीट कर उतारा मौत के घाट
जानकारी के अनुसार एक युवक पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल भरवाने गया था जहां पम्प पर काम कर रहे लोगों ने उसे जमकर पीटा। आधा दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने युवक की जमकर की पिटाई की। युवक से पिटाई करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं घायल युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। यह मामला अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप की घटना।।
The post लखनऊ: पेट्रोल पम्प पर युवक को सिक्का देना पड़ा भारी, कर्मचारियों ने जमकर पीटा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button