लखनऊ : पुलिस से मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, आशियाना पुलिस को मिली सफलता

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आज एक वांटेड अपराधी पुलक तिवारी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि अपराधी आशियाना में गैंगस्टर और कृष्णा नगर से हत्या में वांटेड है।  

पुलक तिवारी पर 25000 हजार का इनाम भी रखा गया था। पुलिस के साथ मुठभेड़ में पुलक के पैर में गोली लगी, जिसके कारण वह भागने में असमर्थ हो गया। घायल अवस्‍था में अपराधी को अस्‍पताल में भर्ती कराया। पुलक के पास से पुलिस को बाइक और असलहा बरामद हुआ है।

एसीपी कैंट बीनू सिंह के नेतृत्व में आशियाना पुलिस ने यह गिरफ्तारी की है।

Back to top button