लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम को मिली बड़ी सफलता, तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां दुबई एवं शारजाह से लखनऊ एयरपोर्ट उतरे यात्रियों के पास अवैध सिगरेट, सोना व परफ्यूम बरामद किया है। लखनऊ एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम अधिकारियों ने विदेशी सिगरेट, परफ्यूम और सोने की तस्करी करने वाले को एयरपोर्ट पर दबोचा।
ये भी पढ़ें- KANPUR NEWS: एक क्लिक में पढ़ें कानपुर की हर बड़ी खबर
बता दें कि दुबई एवं शारजाह से लखनऊ एयरपोर्ट उतरे यात्रियों के पास अवैध सिगरेट, सोना व परफ्यूम बरामद। लखनऊ एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम अधिकारियों ने विदेशी सिगरेट , परफ्यूम और सोने की तस्करी करने वाले को एयरपोर्ट पर दबोचा। फ्लाइट संख्या FZ 8325 व IX 1114 से उतरे यात्रियों के पास से बरामद हुआ समान। पकड़ी गई विदेशी सिगरेट, सोने व परफ्यूम की कुल कीमत लगभग 71 लाख 4 हजार 11 रुपये (7,104,011) रुपये बताई जा रही। उप-आयुक्त निहारिका लाखा ने की करवाई।
ये भी पढ़ें- IPL के नए शेड्यूल का ऐलान, जानें कब, कहां और कितने बजे से खेले जाएंगे सभी मैच
सिगरेट की कीमत 53 लाख 64 हज़ार, सोने की कीमत 15 लाख 28 हजार, परफ्यूम की कीमत 2 लाख 12 हज़ार के आसपास की निकली। कुल 71 लाख 4 हज़ार के आसपास की कीमत बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें- सुशांत केस : रिया चक्रवर्ती को NCB ने कल पूछताछ के लिए फिर बुलाया
The post लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम को मिली बड़ी सफलता, तस्कर गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





