‘रोमियो’ के लिए Valentines Day रहा लकी, बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई

 शाहिद कपूर और तृप्ति डीमरी की एक्शन रोमांस ओ रोमियो ने वैलेंटाइंस वीक में सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म ने पहले दिन ठीक ठाक शुरुआत की लेकिन दूसरे दिन यानी वैलेंटाइंस डे पर दर्शकों ने इस पर खूब प्यार लुटाया। आइए जानते हैं दूसरे दिन की कमाई।

ओ रोमियो वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 2

सैकनिल्क के मुताबिक, शाहिद कपूर की ओ रोमियो ने पहले दिन 8.5 करोड़ के साथ खाता खोला। वहीं दूसरे दिन इसने 12.65 करोड़ की शानदार कमाई करते हुए 21.15 करोड़ का टोटल घरेलू कलेक्शन किया। शुक्रवार को ठीकठाक शुरुआत के बाद शनिवार को फिल्म ने अच्छी बढ़त दिखाते हुए 48.82% ज्यादा कमाई की।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में टोटल 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जिसमें ओवरसीज कलेक्शन 5 करोड़ रहा। यानी ओ रोमियो के लिए वैलेंटाइंस डे लकी रहा क्योंकि इस दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की।

ओ रोमियो के बारे में

ओ रोमियो की कहानी आजादी के बाद मुंबई में बदलाव के बीच, अंडरवर्ल्ड सामने लाती है, जो भारत के इस चहल-पहल वाले शहर की अंधेरी गलियों में फैले पुराने क्रिमिनल माहौल को दिखाती है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म गैंगस्टर हुसैन उस्तारा की कहानी है जो दाऊद इब्राहिम का कट्टर दुश्मन था। कहानी में मोड़ तब आता है जब उसे एक लड़की से प्यार हो जाता है जिसका किरदार तृप्ति डिमरी ने निभाया है। 

ओ’ रोमियो 2026 की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे विशाल भारद्वाज ने लिखा और निर्देशित किया है। इसे साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस किया है। हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर आधारित इस फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी ने अभिनय किया है।

ओ’ रोमियो को 13 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन डे के सप्ताहांत पर रिलीज किया गया और इसे क्रिटीक्स और दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।

Back to top button