रॉकेट की तरह भाग रही है चांदी, एक बार फिर तोड़े सभी रिकॉर्ड; अब कितनी हुई कीमत?

28 जनवरी, बुधवार को चांदी ने एक बार फिर अपने बीते सभी रिकॉर्ड (Silver All Time High Record) तोड़ दिए हैं। चांदी (Silver Price) ने 377655 रुपये प्रति किलो पहुंचकर एक बार फिर अपने बीते सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। सुबह 11 बजे के आसपास चांदी में 24 हजार रुपये प्रति किलो की तेजी देखी जा रही है। आइए जानते हैं कि अब कीमत कितनी हुई है?

Silver Price Today: कितना है दाम?

सुबह 11.30 बजे के आसपास 1 किलो चांदी का दाम 3,79,291 रुपये चल रहा है। इसमें 23,012 रुपये प्रति किलो की तेजी है। चांदी ने अब तक 3,64,821 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 3,83,100 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

आपके शहर में कितना है भाव?

शहरचांदी की कीमत
पटना₹377,170
जयपुर₹377,320
कानपुर₹377,460
लखनऊ₹377,460
भोपाल₹377,760
इंदौर₹3,77,760
चंडीगढ़₹3,77,370
रायपुर₹3,77,220

ऊपर दी गई टेबल के अनुसार पटना में चांदी का दाम 3,77,170 रुपये प्रति किलो चल रहा है। यहां चांदी का भाव सबसे कम है। भोपाल और इंदौर में चांदी की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 3,77,760 रुपये चल रहा है। 

Back to top button