रैपर बादशाह ने हनी सिंह के बारे में कह दी ये बात, पढ़कर उनके फैंस को नहीं होगा यकीन

रैपर बादशाह ने हनी सिंह के बारे में ऐसी बात कह दी है, जिसे जानकर उनके फैंस थोड़े हैरान हो सकते हैं।

बादशाह अपने पुराने दोस्त हनी सिंह को याद नहीं करते हैं। करियर की शुरुआत में दोनों ने लंबे समय तक एक साथ काम किया था।
दून पहुंचे बादशाह ने कहा कि उन्हें अपने दोस्त हनी सिंह की याद नहीं आती है। उन्हें सिर्फ अपने घर और अपनों की याद आती है।
उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि आजकल युवा कूल और अलग दिखने के लिए नशे का सहारा लेते हैं। लेकिन नशे के करीब नहीं, उससे दूर रहने की जरूरत है।
बादशाह ने कहा कि वह जैसे हैं, वैसा ही खुद को दिखाते हैं। वह म्यूजिक का नशा करते हैं। लोगों के प्यार की वजह से ही उन्हें एनर्जी मिलती है।