कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी का विवादित बयान, कहा-रेप तो होते रहते हैं

नई दिल्‍ली। बुलंदशहर गैंगरेप को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है, हालांकि पुलिस ने मुख्‍य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इसे लेकर नेताओं के विवादित बयान अब भी आ रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने एक विवादित बयान देकर पार्टी के लिए मुसीबतें खड़ी कर दी हैं।

कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी का विवादित बयान, कहा-रेप तो होते रहते हैं

रेणुका चौधरी के बयान से खड़ा हुआ हंगामा

बुलंदशहर मामले को लेकर उन्‍होंने एक बयान देते हुए कह दिया है कि रेप तो चलते ही रहते हैं। अगर पुलिस आरोपियों को 15-20 दिन बाद गिरफ्तार करे तो कोई क्‍यों सत्‍ता में बैठे लोगों को शाबाशी देगा। खबरों के अनुसार गैंगरेप के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया तो चौधरी ने कहा कि चाहे वो पुलिस की जांच हो या कुछ और यह काफी लंबे समय बाद हुई है।

अब हमें आगे की कार्रवाई देखनी होगी क्‍योंकि हम इस स्थिति से परेशान हो गए हैं जहां हर रोज सुबह उठने के बाद कोई ना कोई रेप के बारे में बात करता है। रेप तो चलते ही रहते हैं और अगर वो किसी को 10-20 दिन बाद गिरफ्तार करे और सोचे की हम उनकी पीठ थपथपाएंगे तो यह नहीं होगा। मालूम हो कि सोमवार देर रात यूपी पुलिस ने बुलंदशहर गैंगरेप के मुख्‍य आरोपी सलीम बावरिया को गिरफ्तार किया है।

Back to top button