रूस: राह चलते आठ लोगों पर हुआ हमला, पुलिस ने हमलावर को मारी गोली

रूस के सर्गट में सुरक्षा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि एक शख्स ने चाकू मारकर आठ लोगों को घायल कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उस शख्स को गोली मार दी। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर ने रास्ते में चलते लोगों पर अचानक हमला कर दिया।

ये घटना पश्चिमी साइबेरियन सिटी के केंद्र में हुई। न्यूज एजेंसी रिपोर्ट के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय पुलिस का मानना है कि हमलावर का मानसिक संतुलन सही नहीं है।
इस्तीफा देंगें डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी लेखक ने किया दावा
स्थानीय समय के अनुसार हमला सुबह करीब 11.20 बजे हुआ। अचानक एक शख्स ने राह चलते लोगों पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया।





