रूस यात्रा पर रवाना होने से पहले बोले विदेश मंत्री – एलएसी पर स्थिति गंभीर

नई दिल्ली। चीन से जारी तनाव के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर मंगलवार को चार दिवसीय रूस यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। वह शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एससीओ) की बैठक में शामिल होंगे। मॉस्को के बाद वह मंगलवार को ही ईरान जा सकते हैं। मॉस्को में जयशंकर की उनके चीनी समकक्ष वांग यी के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी। मॉस्को यात्रा से पहले विदेश मंत्री ने चीन से जारी तनाव पर कहा कि एलएसी पर स्थिति गंभीर है। विदेश मंत्री की मॉस्को यात्रा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मॉस्को यात्रा के तुरंत बाद हो रही है।
उल्लेखनीय है कि पूर्वी लद्दाख में सोमवार रात से ही युद्ध के हालात हैं। मॉस्को यात्रा से पहले विदेश मंत्री ने चीन से जारी तनाव पर कहा कि एलएसी पर स्थिति गंभीर है। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक स्तर पर गहन विचार-विमर्श की जरूरत है। जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच बहुत पहले से ही समस्याएं चली आ रही हैं।
उल्लेखनीय है कि सोमवार की रात में दोनों पक्षों में गोलाबारी भी हुई है। एलएसी पर युद्ध जैसे हालात हैं। जानकारी के मुताबिक़ रात में उधमपुर एयर बेस से लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी। इसके बाद से सीमा पर हवाई हलचल और तेज हो गई है।
The post रूस यात्रा पर रवाना होने से पहले बोले विदेश मंत्री – एलएसी पर स्थिति गंभीर appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





