अभी-अभी: रूस ने उड़ाए अमेरिका के होश, बौखलाया अमेरिका

रूस की एक नई मिसाइल ने अमेरिका के माथे पर भी पसीना ला दिया है। रूस की इस नई मिसाइल को लेकर न सिर्फ अमेरिका बल्कि दुनिया के कई बड़े देश हैरान और परेशान हैं। ‘जिरकोन’ नाम की इस हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल की रफ्तार लगभग 7400 किमी. प्रति घंटा है।
यह भी पढ़े: मां-बाप, बीवी और बच्चे, सब किराए पर मिलते हैं यहां

इसकी सबसे बड़ी खासियत इसको एक बार लॉन्च कर न रोक पाना है। यदि ऐसा करने की कोशिश भी की गई तो यह उतनी ही तबाही मचा सकती है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को इस मिसाइल की तस्वीर जारी की है। इस मिसाइल की सबसे बड़ी ताकत इसकी रफ्तार ही है, यही कारण है कि अमेरिका भी इस मिसाइल के सामने आने के बाद टेंशन में है।
इस मिसाइल के बारे में जानकारी देते हुए कहा गया है कि अगर एक बार लॉन्च करने के बाद इस मिसाइल को रोकने की कोशिश की गई, तो इसका मलबा भी निशाने को काफी हद तक नुकसान पहुंचा देगा। इस मिसाइल की क्षमता लगभग 400 किमी. तक बताई जा रही है, इसे 2022 तक रूस की सेना में शामिल किया जाएगा।
इस मिसाइल में स्क्रैमजेट इंजन का उपयोग किया गया है, जो कि हवा से ऑक्सीजन का प्रयोग करता है। जिरकोन के साथ ही लॉन्च होने वाला पहला जहाज किरोव-वर्ग परमाणु शक्ति वाले युद्ध क्रूजरों में से एक होने की संभावना है, इनमें से दो अब भी रूसी नौसेना के साथ हैं।





