रील बनाने के लिए जान से खिलवाड़, स्टंट करते समय बाइक से गिरे लड़का-लड़की 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक तेज रफ्तार बाइक चला रहा है और उसके पीछे एक लड़की बैठी है। युवक अचानक बाइक का आगे का पहिया हवा में उठाता है और बाइक को एक पहिए पर कई मीटर तक चलाकर चला जाता है।

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। इसका एक उदाहरण देखने को मिला है। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा सकता है कि एक युवक और युवती बाइक पर स्टंट कर रहे हैं। लेकिन कुछ ही सेकंड में यह स्टंट जानलेवा साबित हो जाता है। वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। लोगों की मांग है कि इस तरह की रील बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक तेज रफ्तार बाइक चला रहा है और उसके पीछे एक लड़की बैठी है। युवक अचानक बाइक का आगे का पहिया हवा में उठाता है और बाइक को एक पहिए पर कई मीटर तक चलाकर चला जाता है। पीछे बैठी लड़की किसी तरह संतुलन बनाने की कोशिश कर रही होती है, लेकिन जैसे ही युवक बाइक को वापस नीचे लाने की कोशिश करता है कि बैलेंस बिगड़ जाता है।

लड़का और लड़की सड़क पर गिर जाते हैं। टक्कर इतनी खतरनाक होती है कि पीछे से आ रही दूसरी बाइक भी हादसे का शिकार हो जाती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह वीडियो शेयर किया गया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने ऐसे खतरनाक स्टंट्स पर नाराजगी जाहिर की है। एक शख्स ने लिखा है, वन व्हीलिंग की यह आदत कई जिंदगियां ले चुकी है। युवा एडवेंचर समझकर अपनी जान और परिवार की खुशी दोनों को दांव पर लगाते हैं।

एक अन्य ने लिखा है, बिना हेलमेट, सिर के बल सड़क पर गिरना। इसका दर्द उम्रभर रहेगा। कुछ लोगों के दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि ड्राइविंग करते वक्त वीडियो बनाना पूरी तरह बंद होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button