रिश्तेदारों और दोस्तों को मिले महिला के अश्लील वीडियो, उड़े सबके होश

अपराध का एक मामला जयपुर के प्रताप नगर से सामने आया है. इस मामले में हैकर ने एक महिला की फेसबुक को हैक करके अश्लील मैसेज, तस्वीरें और वीडियो उसकी जान पहचान के लोगों को भेज दिए. जी हाँ, मिली खबरों के मुताबिक इस मामले में जब इस बारे में महिला को पता लगा तो वह हैरान रह गयी. जी दरअसल उसे एक के बाद एक करके कई रिश्तेदार और दोस्तों ने पूछना शुरू कर दिया कि ”अचानक क्या हो गया.

हमें क्यों अश्लील वीडियो भेज रही हो. ये सुनकर महिला हैरान रह गई ,क्योंकि महिला ने ऐसे कोई वीडियो नहीं भेजे थे.” वहीं उसके बाद महिला ने तुंरत पुलिस को शिकायत दी और मामले की जांच शुरू हो गई. वहीं पुलिस ने कहा, ”कोई हैकर निकला जो उनकी फेसबुक आईदी हैक करके अश्लील मैसेज, तस्वीरें और वीडियो उसकी जान पहचान के लोगों को भेज दिए.” वहीं इस मामले में पीड़ित महिला जयपुर के प्रतापनगर में ज्ञान विहार कॉलेज के पास की रहने वाली है और जयपुर पुलिस के अनुसार ”पीड़िता की शिकायत पर साइबर सेल ने मामले की पड़ताल की तो पता कि किसी शख्स ने उसकी फेसबुक आईडी हैक कर ली थी.
फिर उसके रिश्तेदारों, परिचितों और दोस्तों को गंदे और अश्लील वीडियो, फोटोज मैसेज भेज दिए. कुछ लोगों ने फोन पर इसकी जानकारी दी तब जाकर इस बात का खुलासा हुआ. पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.”आप सभी को बता दें कि सितम्बर 2019 की शुरुआत में भी प्रताप नगर थाने में ही ऐसा एक और मामला सामने आ चुका है और अब इस मामले में आरोपी को जल्द पकड़ने के बारे में कहा जा रहा है.





