रिया चक्रवर्ती को कोर्ट ने 14 दिन के लिए भेजा जेल, जमानत याचिका खारिज

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को कोर्ट ने मंगलवार को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स कनेक्शन में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद रिया को मेडिकल जांच के लिए सायन अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल जांच के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में रिया की पेशी हुई। जहां कोर्ट ने रिया को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रखने का फैसला सुनाया है। उनकी जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी।
ये भी पढ़ें- रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद आया सुशांत की बहन का रिएक्शन
एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती के मामले में कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी थी। रिया के वकील ने इस मामले में जमानत की मांग की है। एनसीबी के अधिकारी रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती, सुशांत के हाउस स्टाफ दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा के मामले में कस्टडी बढ़ाए जाने की मांग नहीं करेंगे। उनके लिए भी एनसीबी ने न्यायिक हिरासत की मांग की थी।
ये भी पढ़ें- यूपी में पूरी तरह से लॉकडाउन खत्म, रविवार को भी खुलेंगे बाजार
एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार दो लोगों के पास से ड्रग बरामद किया गया है। इसलिए मामले की और जांच जरुरी है,इसलिए वह रिया की न्यायिक कस्टडी जरुरी थी। वानखेड़े ने कहा कि रिया ने खुद ड्रग नहीं लेती थी, लेकिन वह सुशांत के लिए ड्रग मंगवाती थी।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में ये अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी है। हालांकि ये गिरफ्तारी ड्रग पैडलिंग मामले में है। जहां तक सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वजह की बात है तो वो सवाल अब तक जैसे का तैसा खड़ा हुआ है।
The post रिया चक्रवर्ती को कोर्ट ने 14 दिन के लिए भेजा जेल, जमानत याचिका खारिज appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button