रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक पर कोर्ट का फैसला, 4 दिन की एनसीबी रिमांड में भेजा

मुं‍बई। सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स एंगल को लेकर एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किए गए रिया चक्रवर्ती के भाई शोवि‍क और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को कोर्ट ने 9 सितंबर तक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं कैजान को कोर्ट ने 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बता दें कि एनसीबी ने शोविक और सैमुअल मिरांडा के लिए 7 दिन की रिमांड मांगी थी। इसके बाद रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और सैमुएल मिरांडा को 9 सितम्बर तक के लिए रिमांड में रखने का आदेश दिया गया है। कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि ये दोनों एनसीबी की कस्टडी में रहेंगे। मजिस्ट्रेट नरेंद्र जोशी ने ये फैसला सुनाया है।
Also Read : रिया और सैमुअल के घर पर सुबह एनसीबी की छापेमारी, हाथ लगे बड़े सबूत
वहीं इसके साथ खबरें यह भी हैं कि एनसीबी आज शाम 5 बजे रिया चक्रवर्ती को समन भेज सकता है, और कल रिया से एनसीबी पूछताछ भी कर सकता है। बता दें कि शोविक और सैमुअल मिरांडा को शुक्रवार को दोनों के घर छापेमारी के बाद एनसीबी की टीम ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
Also Read : सुशांत केस: ड्रग्स मामले में रिया के भाई शौविक चक्रवती को NCB ने किया गिरफ्तार
इसके बाद एनसीबी के अधिकारियों ने शौविक और सैमुअल दोनों से 10 घंटे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी तरफ सीबीआई और ईडी भी जांच में लगे हुए हैं। सीबीआई ने सुशांत के दोस्त और डॉक्टर से भी पूछताछ की है।
The post रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक पर कोर्ट का फैसला, 4 दिन की एनसीबी रिमांड में भेजा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button