स्मार्टफोन के बाद रिंगिंग बेल्स अब लॉन्च करेगी सस्ता एचडी LED टीवी


मात्र 251 रुपए में दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च करने का दावा करने के बाद नोएडा स्थित स्टार्टअप कंपनी ‘रिंगिंग बेल्स‘ ने अब सबसे सस्ता एलईडी टीवी लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी ने दावा किया है कि वह अब तक का सबसे सस्ता 32 इंच एचडी एलर्डडी टीवी मार्केट में लॉन्च करेगी।
स्मार्टफोन के बाद सबसे सस्ता एचडी LED टीवी
कंपनी ने बताया है कि उसकी एलईडी टीवी का नाम भी ‘फ्रीडम’ रखा जाएगा। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जहां अन्य कंपनियों की इस साइज की एलईडी टीवी रेंज 13,000 रुपये से शुरू होती है, वहीं रिंगिंग बेल्स की एलईडी टीवी 10,000 रुपए से कम कीमत की होगी।
कंपनी की तरफ से सीईओ मोहित गोयल ने बताया कि उन्होंने एलईडी टीवी के लगभग 1 लाख पीस तैयार भी कर लिए हैं, जिसके लिए जुलाई के पहले हफ्ते से आॅर्डर लेना शुरू किया जाएगा।
वहीं, स्मार्टफोन ‘फ्रीडम 251’ के बारे में बात करते हुए मोहित ने कहा कि कंपनी आगामी 30 जून से फोन की डिलिवरी शुरू कर देगी।





