राहुल गांधी ने परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाया, मच गया तहलका

नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार 15 साल तक सीएम रहीं शीला दीक्षित ने आज बुधवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही एक बार फिर से राजनीति के गलियारों में हलचल मच गई है।
आज ही दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यलय में हुए सामरोह में अतिथि के तौर पर बुलाए गए सिख दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर को लेकर विवाद बन गया है।
जानकारों के माने तो पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में दिग्गज नेता पहुंचे हैं। इनमें दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन भी शामिल थे।
वहीं, समारोह में 1984 सिख दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर भी देखे गए। इस पर हंगामा शुरू हो गया है। इस पर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा- ‘उनके परिवार ने हाल ही में क्या किया? राहुल जी इसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। यह सब बयां करता है कि उनके मन में सिख दंगा पीड़ितों के लिए कोई भावना नहीं है।’
यह भी पढ़ें:- शीला दीक्षित ने संभाली अपने तीन सहयोगियों के साथ दिल्ली कांग्रेस की कमान 
बता दें कि 1984 में हुए भीषण सिख दंगों का आरोप टाइटलर पर भी है। इस मामले में कोर्ट ने पूर्व कांग्रेस सासंद सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। टाइटलर के औपचारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राजनीतिक विवाद हो सकता है।

Harsimrat Kaur Badal, Akali Dal on Jagdish Tytler present at Congress event in Delhi: What his family did earlier, Rahul ji is just continuing with that tradition. It clearly shows that they have no respect for sentiments of Sikhs. pic.twitter.com/jAI1cJl2X9
— ANI (@ANI) January 16, 2019

इससे पहले दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का पद संभालने से पहले ही आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर अहम बयान दिया है।
उन्होंने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि राजनीति पूरी तरह चुनौती भरी होती है और इस चुनौती का मुकाबला भी करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आम आदमी पार्टीदोनों हमारे लिए चुनौती हैं। वहीं, उन्होंने दिल्ली में आप से गठबंधन पर कहा कि अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है।

Back to top button