राहुल के बाद अब ममता ने GST को बताया ‘ग्रेट सेल्फिश टैक्स’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को ‘ग्रेट सेल्फिश टैक्स’ कहा है। ममता ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि ‘जीएसटी लोगों को परेशान करने वाला और भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने वाली टैक्स प्रणाली है।’
राहुल के बाद अब ममता ने GST को बताया 'ग्रेट सेल्फिश टैक्स'उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा ‘नोटबंदी एक घोटाला है, जिसने अर्थव्यवस्था को खोखला किया उसके विरोध में आप सभी 8 नवंबर को अपनी ट्वीटर प्रोफाइल फोटो काले रंग में बदले।’

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बीते दिनों गुजरात दौरे पर जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स करार दिया था। कहा था कि जीएसटी को देश पर थोपा गया।

दरअसल, पिछले वर्ष 2016 में 8 नवंबर को पीएम मोदी ने सबको चौंकाते हुए 500 और 1000 के पुराने नोटों का चलन बंद करते हुए उन्हें अवैध करार दे दिया था। अर्थव्यवस्था के लिहाज से यह कदम बहुत बड़ा था। 

सरकार ने इस कदम को भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान का हिस्सा करार दिया था। लेकिन नोटबंदी के आंकड़े सार्वजनिक होने और अर्थव्यवस्था पर इसके पड़े नकारात्मक प्रभावों के बाद से पीएम मोदी के इस साहसी कदम पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। हालांकि सरकार की ओर से अब भी इस कदम का बचाव किया जा रहा है।

Back to top button