राहुल की ताजपोशी पर अमेठी में जश्न का माहौल,कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाईयां

अमेठी. राहुल गांधी सोमवार को कांग्रेस के निर्विरोध प्रेसिडेंट चुने गए। ताजपोशी का एलान होते ही अमेठी में कांग्रेस वर्कर झूमने लगे। सबसे पहले कांग्रेस वर्कर ने जमकर पटाखे छोड़े। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाईं।तिलोई में सांसद राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी में ब्लाक कांग्रेस कमेटी तिलोई के राजीव गांधी स्मारक स्कूल में मिठाईयां बांटी गईं। दोपहर 3 बजे हुआ एलान
कांग्रेस प्रेसिडेंट इलेक्शन के रिटर्निंग अफसर मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने राहुल के प्रेसिडेंट बनने का एलान किया। इस पोस्ट के लिए राहुल के अलावा किसी और कैंडिडेट ने ऑफिशियल नॉमिनेशन नहीं भरा था, जिसके बाद राहुल गांधी के नाम का एलान हुआ।
ये भी पढ़ें: इस app से किसी की भी live लोकेशन पता कर पाना हुआ मुमकिन, जानिए, ये है तरीका
-कांग्रेस कार्यकर्ता धनंजय सिंह और इकबाल अहमद ने राहुल गांधी के कांग्रेस प्रेसिडेंट बनने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, “इस पोस्ट पर राहुल गांधी को देखकर काफी अच्छा लग रहा है।”





