राहुल का केंद्र पर तंज, कहा- सरकारी कंपनी बेचने की मुहिम चला रहे मोदी जी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी घटती जीडीपी, अर्थव्यवस्था और कोरोना वायरस के हालात को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने एक बार फिर नीतियों को लेकर सरकार की आलोचना की है। राहुल ने कहा कि जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को बेचना मोदी सरकार का शर्मनाक प्रयास है। ऐसा लगता है वो सरकारी कंपनी बेचने की मुहिम चला रहे हैं।

राहुल गांधी ने सरकारी संस्थाओं के निजीकरण को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा, ‘मोदी जी ‘सरकारी कंपनी बेचो’ मुहिम चला रहे हैं। खुद की बनाई आर्थिक बेहाली की भरपाई के लिए देश की संपत्ति को थोड़ा-थोड़ा करके बेचा जा रहा है। जनता के भविष्य और भरोसे को ताक पर रखकर एलआईसी को बेचना मोदी सरकार का एक और शर्मनाक प्रयास है।’
अपने ट्वीट के राहुल गांधी ने एक खबर भी साझा किया है, जिसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार एलआईसी में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी। इसे बेचने को लेकर ड्राफ्ट भी तैयार हो चुका है, जिसे सेबी, इरडा तथा नीति आयोग एवं अन्य मंत्रालयों को भेज भी दिया गया है।
इसी तरह कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ही सरकारी उपक्रम बेचे जाने की निंन्दा करते हुए कहा है कि एलआईसी कंपनी नहीं बल्कि करोड़ों लोगों का भरोसा है। सामाजिक सुरक्षा कवच है। बच्चों की पढ़ाई, शादी, बुढ़ापे के लिए लोग एलआईसी में इसलिए पैसे जमा करते हैं क्योंकि उन्हें भरोसा है कि इसके साथ सरकारी गारंटी जुड़ी है। अब लोगों के मन में सवाल है कि उनकी जिंदगी भर की जमा-पूंजी का क्या होगा?
The post राहुल का केंद्र पर तंज, कहा- सरकारी कंपनी बेचने की मुहिम चला रहे मोदी जी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button