राशिफल 7 JUN आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा

मंगलवार के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा…

मेषअपनी जिम्मेदारी को समझें और जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। स्थायी संपत्ति के कार्य में सफलता मिलने के योग हैं।

वृषभ

अनजाने में किसी गलती की आशंका है। व्यापार में लाभकारी निर्णय ले पाएंगे। समय का दुरुपयोग नहीं करें।

मिथुन

आज का दिन कारोबार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी जरूरी मसले पर निर्णय लेंगे। लोगों से संपर्क बढेगा।

कर्क

आप बोलने में बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखते। मित्रों के साथ यात्रा हो सकती है। परिजनों के साथ किसी देव स्थान पर भ्रमण करेंगे।

सिंह

कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद बड़ा रूप ले सकता है। आपकी योग्यता में वृद्धि और कार्यों में प्रगति होगी।

कन्या

आज व्यापार अच्छा चलेगा। परिवारजनों पर व्यर्थ में संदेह न करें। मित्रों, भागीदारों से वाद-विवाद की स्थिति को टालें।

तुला

किसी की सुनाई बातों पर विश्वास न करें आज आर्थिक स्थिति के कारण तनाव रहेगा। पर प्रयासों से काम होंगे।

वृश्चिक

आपकी कार्यक्षमता बढऩे काम करने आसानी होगी। आपके सद्कर्मों के कारण लोकप्रियता में वृद्धि होगी।

धनु

मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में नई योजना क्रियान्वित होगी।

मकर

अपने काम करने के तरीकों से लोगों का दिल जीत लेंगे। दोस्तों के साथ मन मुटाव रहेगा।

कुम्भ

आपकी बातों से आज किसी को दु:ख हो सकता है। वाणी में माधुर्य लाएं। दिन की उपयोगिता को समझें।

मीन

लंबे समय से चली आ रही परिवार की खींचतान से मानसिक पीड़ा होगी। वाहन खरीदने का मन सार्थक होगा।

Back to top button