राशिफल : जानिए की आज किस पर रहेगी शंकर जी की कृपा

आज के राशिफल में जानिए की आज देवो के देव महादेव जी की कृपा किस पर रहेगी, आज किस पर वो अपनी दया की दृष्टि बनाये रखें और किस पर उनका प्रकोप रहेगा…….

राशिफल : जानिए की आज किस पर रहेगी शंकर जी की कृपा

आज का राशिफल

मेष :- आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। घरेलु कार्यों में व्यस्त रहेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
सुझाव :- आज आप शिव मंदिर में प्रसाद बांटे, मंगल होगा।
शुभ रंग :- फिरोजी

वृष :- आज व्यर्थ की परेशानियां बढ़ सकती हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।
सुझाव :- आज आप दर्पण कंघा दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग :- हल्का पीला

मिथुन :- आज आपके व्यावसायिक मामलों में प्रगति होने की सम्भावना है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्‍य मिलेगा।
सुझाव :- आज आप भगवान शिव का जलाभिषेक करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग – लाल

कर्क :- आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होने की सम्भावना है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायी होगी।
सुझाव :- आज आप शिवलिंग पर 21 बेलपत्र सीता राम नाम अंकित अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – हरा

सिंह :- आज आपके पुराने वाद-विवाद सुलझ सकते हैं। मित्रों से घनिष्ठता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
सुझाव :- आज आप एकमुखी रुद्राक्ष को धारण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी

कन्या :- आज प्रियजनों से आपकी मुलाकात हो सकती है। नए समारोह में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। यात्रा से लाभ संभव।
सुझाव :- आज आप श्री गणेश जी को मोदक अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – केसरिया

तुला :- आज आपके व्यवसाय में मंदी आ सकती है। आय पक्ष उत्तम रहेगा। आपके कार्य व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे।
सुझाव :- आज आप भगवान कार्तिकेय का दर्शन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – मटमैला

वृश्चिक :- आज आप अत्यधिक व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। आर्थिक उन्नति सम्भव है।
सुझाव :- आज आप भगवान अर्धनारीश्वर की उपासना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी

धनु :- आज आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। पारिवारिक उन्नति हो सकती है। संतान से सुख मिलेगा।
सुझाव :- आज आप भगवान शिव की आराधना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – नीला

मकर :- आज आपको अचानक कही से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है मित्रो का सहयोग प्राप्त होगा।आर्थिक स्थिति में सुधार।
सुझाव :- आज आप भगवान शिव का सपरिवार पूजन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- धानी

कुम्भ :- आज आपके चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक पक्ष सबल रहेगा।
सुझाव :- आज आप श्वेत वस्त्र भगवान शिव को अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- भूरा

मीन :- आज आपके अभिलाषाओं की पूर्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रगति होने की संभावना है। वाणी के सदुपयोग से समाज में प्रतिष्ठित होंगे।
सुझाव :- आज आप भगवती को सुगन्धित पुष्प अर्पित करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – जामुनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button