राशिफल : जानिए किस पर रहेगी भोलेनाथ की कृपा

आज के राशिफल में जानिए देवो के देव महादेव जी की कृपा किस पर बनी रहेगी, किसके उपर संकट का काल मंडरा रहा है और उस संकट का सही निवारण का उपाय….

राशिफल : जानिए किस पर रहेगी भोलेनाथ की कृपा

आज का राशिफल

मेष :- आज आपके पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा।
सुझाव :- आज आप ऊँ नमःशिवाय का जाप 108 बार करें, लाभ होगा।
शुभ रंग:- सुनहला

वृष :- आज आपके व्यवसाय में प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक लाभ संभव है । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
सुझाव :- आज आप शिवलिंग पर दूध अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग :- धानी

मिथुन :- आज आप नई योजना बनाने में सफल हो सकते हैं। पारिवारिक स्थिति अनुकूल रहेगी। भाई से सहयोग मिलेगा।
सुझाव :- आज आप वृद्धों की सेवा करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी

कर्क :- आज आपका मन उत्साहित रहेगा। कार्यों में प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
सुझाव :- आज आप कछुए का दर्शन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – बैगनी

सिंह :- आज आपके व्यवहार एवं वाणी कौशल से लोग प्रभावित होंगे। यश कीर्ति में वृद्धि होगी । धन लाभ होने की संभावना है।
सुझाव :- आज आप शिवलिंग पर 21 बेलपत्र अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – श्वेत

कन्या :- आज आपको शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
सुझाव :- आज आप देवालय के पुजारी को अन्न दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – भूरा

तुला :- आज आप यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। जिससे आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। पिता से धन प्राप्ति संभव है ।
सुझाव :- आज आप भोलेनाथ की आराधना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – लाल

वृश्चिक :- आज अध्यात्म की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
सुझाव :- आज आप तुलसी जी को दूध अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – नीला

धनु :- आज आप अपने फैसले स्वयं लेने में सफल हो सकते हैं। वाणी के सदुपयोग से लाभ संभव । आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
सुझाव :- आज आप शिवलिंग पर धतूरे का फल अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – केसरिया

मकर :- आज आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। वाद-विवाद से छुटकारा प्राप्त होगा। नए लोगो से मुलाकात होगी।
सुझाव :- आज आप संध्या के समय शिव मंदिर में दीपक जलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग- पीला

कुम्भ :- आज आपके रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। मित्रों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
सुझाव :- आज आप केसरयुक्त चंदन श्री गणेश जी को अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- आसमानी

मीन :- आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में प्रगति होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सुझाव :- आज आप भगवान शिव पर जलाभिषेक करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – हरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button