राशिफल: किस पर कृपा करेंगे गणपति, किसे होगा मुनाफा

बुधवार (7 सितंबर 2016) के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा …

राशिफल: किस पर कृपा करेंगे गणपति, किसे होगा मुनाफामेष 

आलस न करें। मेहनत करने में पीछे न हटें। आपकी बुद्धिमानी से सामाजिक सम्मान मिलेगा। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना बन रही है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानी यथावत रहेगी।

वृषभ 

बिना सोच-विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए  रूपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। 

मिथुन 

आज आलस्य से बचकर रहें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान सम्भव है।

कर्क 

दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।  समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनो की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे।

सिंह 

जिसे आप किसी काम का नहीं समझते थे आज वही आपके कार्यों में सहभागी बनेगा। यात्रा के योग हैं। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। सतर्क रहें।

कन्या

सामाजिक कुछ लोग आपके किए कार्यों से नाखुश रहेंगे। आपके कार्यों को परिजनों से प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे।

तुला

आपकी दिनचर्या में बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ सम्भव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश सम्भव है।

वृश्चिक 

व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा।

धनु 

दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख सम्भव है।

मकर 

आलस त्यागें। समय पर काम करें। आपकी मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य  सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें।

कुंभ

आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है। विदेश जाने के योग बनेंगे।

मीन

आपको पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button