राशिफल: 15 अगस्त, जानिए किसके चमकेंगे सितारे

सोमवार (15 अगस्त 2016) के राशिफल में जानिए, कैसा बीतेगा आज आपका दिन 

राशिफल: 15 अगस्त, जानिए किसके चमकेंगे सितारे

मेष

जिस काम में हाथ डालते है उसमें परिस्थितिया बदलने लगती हैं। कार्यों में विफलता मिलने से मब उदास होगा। परिवार में शुभ कार्य हो सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।

वृष

किसी की निंदा न करें। व्यावसायिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। आर्थिक योग प्रबल रहेंगे। पारिवारिक जवाबदारी पर ध्यान देंना जरूरी है। परिश्रम का अनुकूल फल मिलेगा।

मिथुन

दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी। किसी सामाजिक आयोजन में शामिल होंगे। आय से अधिक व्यय होने से बजट बिगड़ सकता है। व्यापार के विवादों का निपटारा होने की संभावना बन रही है।

कर्क

कार्य की अधिकता रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कार्यस्थल पर स्वयं का प्रभाव स्थापित करने में सफल रहेंगे। नौकरी में अनुभवों का लाभ मिलेगा। प्रशासन से जुड़े लोग सम्मानित हो सकते हैं।

सिंह

आपकी कार्यकुशलता से लोग प्रभावित होंगे। नौकरी में इच्छित पदोन्नति की संभावना बन रही है। आर्थिक निवेश शुभ रहेगा। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। वाणी पर संयम आवश्यक है। आज कार्य सिद्ध होंगे।

कन्या

दिन अनुभवदायक रहेगा। नवीन व्यापारिक योजनाएं बनेंगी। कामकाज में सुधार से व्यवसाय में तेजी आएंगी। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलने वाला है। कानूनी विवाद पक्ष हल होंगे।

तुला

अपने सहकर्मियों के प्रति सद्भावनाएं जागृत होंगी। जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान न करें। माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। व्यवसाय में लाभदायक सौदे आर्थिक लाभ कराएंगे।

वृश्चिक

परिजनों के साथ किसी स्वागत समारोह में शामिल होंगे। परिवार की समस्या को अनदेखा कर रहे हंै। समय पर निर्णय लें। व्यापार में व्यस्तता रह सकती है। शत्रु आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। सतर्क रहें।

धनु

प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए व्यस्तता भरा दिन रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। समाज, परिवार में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जिससे आपके मनोबल में वृद्धि होगी।

मकर

आज व्यवसाय अच्छा रहेगा। काम का बोझ बढ़ेगा। निजी पारिवारिक जीवन में धैर्य, संयम रखकर काम करें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे।

कुंभ

आपकी मेहनत से सफल होंगे। आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। आमदनी में वृद्धि होगी। मित्रों से विवाद हो सकता है। परिवार में सुख एवं तरक्की का आगमन होगा। वाहन सुख मिलेगा।

मीन

दिन उपयुक्त है। नौकरी में बदलाव आपके लिए शुभ रहेगा। वैवाहिक चर्चा सार्थक होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता का विशेष योग है। परिजनों से अनुकूल समाचार मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Back to top button