राशिफल: जाने आज किस पर कृपा करेंगे शनिदेव, पूर्ण करेंगे सब कार्य

शनिवार (10 सितंबर 2016) के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन …
लालच बुरी बला है। जो मिला है, उसमें खुश रहना सीखें। आपकी लापरवाही से लाभ के अवसर छोड़ने पड़ेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहें।
वृष
समय का दुरुपयोग न करें। पिता से किसी बात पर सहमति न मिलने से नाराज रहेंगे राज्यपक्ष के कार्यों की चिंता बनी रहेगी। अधिकारी वर्ग से आज विवाद की स्थिति बन सकती है। परिवार की समस्या का निदान होगा। आमदनी के स्रोत कम होंगे।
मिथुन
कार्यस्थल पर काम में मन न लगने से कार्य बाधित होंगे। नई व्यावसायिक योजनाएं बनेंगी। मित्रों एवं संतान के सहयोग से कार्य होगा। खान-पान में सावधानी रखें।
कर्क
दूसरों के निजी मामलों में न बोलें। बिना पूछे अपनी राय प्रेषित न करें। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। पिता से व्यावसायिक मार्गदर्शन मिलने से लाभ होगा। पूंजी निवेश शुभ रहेगा।
सिंह
अपना काम ईमानदारी से करें। अपनों से रुका पैसा मिल सकता है। संतान के कार्यों से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भागीदारी में समय पर किए गए निर्णयों से लाभ के योग हैं। विदेश जाने के योग हैं। धन कोष बढे़गा।
कन्या
आज रोजगार के क्षेत्र में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद तनाव पैदा करेंगे। स्थाई संपत्ति के सौदों से लाभ के योग होगा। वाहन पर खर्च बढे़गा।
तुला
आपका भोलापन आपको नुकसानदायक रहेगा। अपरिचित व्यक्तियों पर विश्वास न करें।पारिवारिक बिगड़े संबंधों में सुधार आएगा तथा पुराने कार्य बनने से उत्साह एवं प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
वृश्चिक
कार्यस्थल और परिवार में लोगों को आपकी उपयोगिता महसूस होगी। ऋण लेने से बचें। व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन मधुर बनेगा। संतान के महत्वपूर्ण कार्यों पर धन व्यय होगा। ज्ञान में वृद्धि होगी।
धनु
आर्थिक लाभ के योग हैं। साझेदारी में अनबन की आशंका है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों की प्रशंसा से आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापारिक निर्णय करने में देर न करें।
मकर
कार्यस्थल पर श्रेष्ठजनों से मदद मिलेगी। समय पर काम पूरे होंगे। निजी समस्या का समाधान होगा। व्ययों में कमी करना जरूरी है। व्यावसायिक कामों में प्रगति के योग हैं। आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा।
कुंभ
अपनी संकुचित विचार धारा को बदलें। बोलने से पहले सोचें। व्यापार-नौकरी में मनमाफिक लाभ के योग बन रहे हैं। रचनात्मक काम होंगे। मांगलिक कार्यों की चर्चा होगी। भाई-बहनों में विवाद की स्थिति बनेगी।
मीन
परिवार में चल रहे मुटाव के कारण कार्य में अवरोध होंगे। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। संतान की परेशानी दूर होगी। निवेश लाभकारी रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।





