केजरीवाल के कहने पर ही बोले थे अरुण जेटली के खिलाफ जेठमलानी ने बोले अपशब्द

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। जब से उन्होंने दिल्ली की सत्ता संभाली है, तब से वह लगातार किसी ना किसी विवाद में फंसते ही दिखाई दे रहे हैं। एक परेशानी से मुक्त होते हैं तो दूसरी परेशानी उनके स्वागत में खड़ी रहती है। इस वजह से एक-एक करके उनके ही लोग दूर होते जा रहे हैं। लोगों को शायद समझ में आ गया है कि केजरीवाल के साथ उनका भविष्य सुरक्षित नहीं है।
अभी अभी: डोकलाम विवाद पर फूट फूट कर रोये पुतिन! कहा- नही सुधरेगा खत्म कर दो पूरा चीन!
सभी लोग तो उनका साथ छोड़ ही रहे थे, अभी पता चला है कि देश के जाने-माने उनके वकील राम जेठमलानी ने भी उनका साथ छोड़ दिया है। अब राम जेठमलानी के निशाने पर उनका पूर्व मुवक्किल केजरीवाल हैं। जेठमलानी केजरीवाल की तरफ से अरुण जेटली मानहानि दावे में पैरवी कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने केस छोड़ दिया और एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि अरुण जेटली के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने की नसीहत खुद उन्हें केजरीवाल ने दी थी।
जेठमलानी ने अपनी तरफ से कहे थे अपशब्द
जेठमलानी के यह भी कहा कि वित्तमंत्री अरुण जेटली के खिलाफ अरविन्द केजरीवाल ने कई बार गलत शब्दों का प्रयोग किया था। बीते 20 जुलाई को राम जेठमलानी ने पत्र लिखकर यह कहा था कि अब वह मानहानि वाले मामले में अरविन्द केजरीवाल की पैरवी नहीं करेंगे। राम जेठमलानी इस समय केजरीवाल से काफी खफा हैं। आपको बता दें कुछ दिनों पहले केजरीवाल ने कहा था कि जेटली के खिलाफ अपशब्द राम जेठमलानी ने अपनी तरफ से कहें हैं।
खुद से पूछिए कितनी बार किया था अपशब्दों का प्रयोग
केजरीवाल को ख़त लिखकर जेठमलानी ने कहा कि, “जब अरुण जेटली ने अफला मुकदमा दायर किया था तब आप मेरे पास अपनी पैरवी कराने के लिए आये थे। आप खुद से ही पूछे की आपने कितनी बार जेटली के लिए गलत शब्दों का प्रयोग किया था।“ अब लगता है कि जेठमलानी के साथ छोड़ने के बाद केजरीवाल की मुसीबतें और बढ़ने वाली हैं। जब देश का सबसे बड़ा वकील आपका केस लड़ने से इनकार कर दे और आपके खिलाफ हो जाए तो आपको कौन बचा सकता है?
बॉलीवुड के ये 6 मशहूर सितारे जिनके पास खुद के है प्राइवेट जेट…
मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ घोटाले में जेटली के ऊपर आरोप लगाये थे। इसके बाद ही जेटली ने उनके खिलाफ 10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया था। जानकारी के लिए आपको बता दें 17 मई 2017 को दिल्ली उच्च न्यायलय में राम जेठमलानी ने अरुण जेटली के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया। इसके बाद जेटली ने एक और मानहानि के केस की चेतावनी दी। जेठमलानी ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने इन शब्दों का प्रयोग केजरीवाल से पूछकर किया था। इसके बाद जेटली ने केजरीवाल के ऊपर दूसरा मानहानि का मुकदमा दायर किया।