रामायण के लिए रणबीर कपूर ने दीं कई कुर्बानियां

नितेश तिवारी निर्देशित रामायण में रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में, अभिनेता ने फिल्म, भगवान राम का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर और रावण बनने वाले अभिनेता यश के बारे में बात की है। जानिए अभिनेता ने क्या-क्या खुलासे किए हैं।

रामायण भारतीय सिनेमा की मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवी है जिसमें नितेश तिवारी कई बड़े कलाकारों को मुख्य किरदारों के साथ बड़े पर्दे पर उतारने वाले हैं। भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) निभाएंगे, जबकि रावण का किरदार केजीएफ स्टार यश (Yash) निभा रहे हैं।

वहीं, नितेश तिवारी निर्देशित रामायण में रवि दुबे (Ravie Dubey) भी अहम भूमिका में हैं। वह लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म के बारे में बात की है। साथ ही रणबीर की तारीफों के पुल बांधे हैं।

रामायण के लिए स्टार कास्ट ने खुद में किए बदलाव

रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में रवि दुबे ने बताया कि रामायण में लक्ष्मण के रोल ने उन्हें बिल्कुल बदल दिया है। उन्होंने कहा, “उस रोल ने मुझे बदल दिया। मुझे उस रोल के साथ न्याय करने के लिए खुद को बदलना पड़ा क्योंकि ऑडियंस आसानी से पहचान जाती है जब आप एक्टिंग कर रहे होते हैं। मैंने अपना पूरा रूटीन बदल दिया। असल में हम सबने ऐसा किया, जिसमें रणबीर कपूर भी शामिल हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए बहुत कुछ कुर्बान किया है। यह एक यज्ञ जैसा लगता है। हम सबने इन किरदारों के प्रति सच्चे रहने के लिए अपनी पूरी कोशिश की, हमारे बर्ताव, रिएक्शन और यहां तक कि बोलने के तरीके में भी।”

यश से बिल्कुल अलग हैं रणबीर कपूर

रवि दुबे ने बताया कि राम बने रणबीर और रावण बने यश असल जिंदगी में एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। उन्होंने रणबीर की तारीफ में कहा, “रणबीर का ऑरा बहुत जबरदस्त है। वह शांत, शालीन और बहुत ज्यादा कमिटेड हैं। उनमें बहुत सॉफ्ट एनर्जी है और मुझे लगता है कि जो भी उनसे मिलता है, उसे यह महसूस होता है।” यश के बारे में अभिनेता ने कहा, “दूसरी तरफ यश बहुत फ्रेंडली इंसान हैं, बहुत मिलनसार और सच्चे हैं। दोनों बहुत अलग हैं, फिर भी दोनों बहुत दयालु हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button