जानिए क्यों? जेल में पूरी रात बेचैन रही ‘हनीप्रीत’, और फिर पुलिस ने मांगी 2 दिन की रिमांड

38 दिनों से फरार राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को मंगलवार को जीरकपुर-पटियाला मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया गया. हनीप्रीत इंसांं ने पूरी रात हवालात में गुजारी. जेल में हनी पूरी रात बैचेन रहीं. यहां तक उनकी तबियत भी बिगड़ गई. पंचकूला पुलिस कमिश्नर ए.एस चावला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हनीप्रीत को बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस कोर्ट से हनीप्रीत की 2 दिन की रिमांड मांगेगी.
ये भी पढ़े: केरल में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, आज अमित शाह के साथ पदयात्रा में शामिल होगे सीएम योगी

रेप के मामले में 20 साल जेल की सजा काट रहे डेरा चीफ की कथित मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को सहेली के साथ हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को चंडीगढ़ से सटे जीरकपुर से गिरफ्तार किया. हनीप्रीत पिछले 38 दिनों से फरार थी. उसे मंगलवार को जीरकपुर-पटियाला मार्ग पर स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी इनोवा कार से सहेली समेत गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद हनीप्रीत को पंचकूला के सेक्टर-23 के थाने में रखा गया है. मंगलवार रात आईजी ममता सिंह ने हनीप्रीत से पूछताछ भी की.





