राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के लिए रवाना हुए: उद्धव ठाकरे

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के लिए रवाना हो गए हैं। टीवी चैनलों के मुताबिक उनके साथ आदित्य ठाकरे और प्रदेश अध्यक्ष एकनाथ शिंदे भी हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायकों से शिव सेना को समर्थन देने के मुद्दे पर बात की। कांग्रेस विधायक अभी जयपुर के एक होटल में ठहरे हुए हैं।
शिवसेना के विधायक दल के नेता एकनाथ शिंदे राज्यपाल कोश्यारी से मिलकर करेंगे सरकार बनाने का दावा पेश। शिवसेना के पास 170 से अधिक विधायकों के समर्थन का दावा। कांग्रेस, एनसीपी के सहयोग से बनाएगी सरकार।
शरद पवार और कांग्रेस अध्यक्ष करेंगी शिवसेना को समर्थन देने की घोषणा। सरकार के स्वरूप पर चर्चा कल।





