राज्यपाल आनंदीबेन: इण्डियन रेडक्रास का उद््देश्य मानव सेवा तथा असहाय लोगों की सहायता करना

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल तथा इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी की उत्तर प्रदेश शाखा की अध्यक्ष आनंदीबेन पटेल का इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी की उत्तर प्रदेश शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि इण्डियन रेडक्रास का उद््देश्य मानव सेवा तथा असहाय लोगों की सहायता करना है।

उन्होंने कहा कि रेडक्रास के सदस्यों का पीड़ित मानवता की सेवा करना तथा दूसरों को इसके लिये प्रोत्साहित करना ही मकसद है। उन्होंने कहा कि मैं जिस जिले में जाती हूँ।
वहां रेडक्रास की मीटिंग करती हूँ तथा 18 वर्ष से कम उम्र के टीबी मरीजों को गोद लेने के लिये प्रेरित करती हूँ। अब तक 6 हजार टीबी मरीजों को विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं संस्थाओं द्वारा गोद लिया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों का भ्रमण कर टीबी मरीजों का पता लगाकर उत्तर प्रदेश को देश का पहला टीबी मुक्त राज्य बनाने का मेरा लक्ष्य है।
आनंदीबेन पटेल ने कहा कि रेडक्रास सोसाइटी को राजनैतिक अड्डा नहीं बनने देना चाहिए। इसे केवल अपने उद्देश्यों की पूर्ति तक ही सीमित रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि रेडक्रास सोसाइटी द्वारा प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित लोगों एवं मरीजों के लिये एम्बुलेन्स सेवा उपलब्ध कराना तथा बच्चों के लिये टीकाकरण आदि के अनेक कार्यक्रम किये जा रहे हैं।





