राजीव कपूर के निधन से बॉलीवुड में छाया शोक, नीतू कपूर समेत इन सेलेब्रिटीज़ ने जताईं शोक संवेदनाएं

राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर के निधन की ख़बर से बॉलीवुड स्तब्ध है और शोक छा गया है। ऋषि कपूर के निधन को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था कि राजीव कपूर चल बसे। रिपोर्ट्स के अनुसार, 58 साल के राजीव का निधन मंगलवार (9 फरवरी) को हार्ट अटैक से हुआ। दिल का दौरा पड़ने पर बड़े भाई रणधीर कपूर उन्हें अस्पताल लेकर गये, मगर डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। परिवार की इस क्षति पर तमाम सेलेब्रिटीज़ ने शोक संवेदनाएं जताईं। 

राजीव की भाभी नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर उनकी एक फोटो लगाकर लिखा- RIP… इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सोफी चौधरी ने लिखा- यह सुनकर बहुत दुखी हूं। परिवार को मेरी गहरी संवेदनाएं। सोहेल ख़ान की पत्नी सीमा ख़ान ने भी अपनी संवेदनाएं जताईं। सोनी राज़दान ने लिखा, यह सुनकर बहुत दुखी हूं।

राज कपूर परिवार के साथ नज़दीकी संबंध रखने वाली लीजेंडरी गायिका लता मंगेशकर ने अफ़सोस ज़ाहिर करते हुए लिखा- मुझे अभी पता चला कि राज कपूर साहब के छोटे बेटे, गुणी अभिनेता राजीव कपूर का आज स्वर्गवास हो गया। सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। यही मेरी प्रार्थना है। 

डायरेक्टर अनिल शर्मा ने लिखा- राज कपूर के छोटे बेटे चिम्पू कपूर (राजीव कपूर का निकनेम) के निधन की ख़बर सुनकर बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को शक्ति। मधुर भंडारकर ने लिखा- एक्टर और डायरेक्टर राजीव कपूर के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। पूरे कपूर परिवार को मेरी दिली संवेदनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button